एडीएल सनसाइन 138 रनों से विजयी
जमशेदपुर | टेल्कोग्राउंड में खेले गए जेएससीए स्कूल लीग में एडीएल सनसाइन ने केरला समाजम मॉडल स्कूल को 138 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडीएल सनसाइन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आकाश दत्ता ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली। सौरव टोप्पो ने नाबाद 48 रन बनाए। अनुराग ने 30 रन जोड़े। शुभम राय ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केरला समाजम मॉडल स्कूल की टीम 69 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।