- Hindi News
- बहरागोड़ा कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल को शोकॉज
बहरागोड़ा कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल को शोकॉज
जमशेदपुर | बहरागोड़ाकॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ एसपी सिंह को कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) प्रशासन की ओर से शोकॉज जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रभारी प्रिंसिपल पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विशेष के पक्ष में खुद काम करने तथा छात्रों को प्रेरित कर चुनाव प्रचार करने का आरोप है। इस संबंध में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक प्रत्याशी की ओर से केयू प्रशासन को शिकायत की गई है। वीसी ने मामले को गंभीरता से लिया तथा रजिस्ट्रार को प्रभारी प्रिंसिपल से जवाब मांगने का निर्देश दिया। जवाब आने के साथ आगे की कार्रवाई होगी।