वाहनों से वसूला जुर्माना
जमशेदपुर| टाटानगररेलवे स्टेशन मेन गेट के सामने ड्रॉप लाइन में खड़े वाहनों से रविवार को 11 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। सीनियर डीसीएम अशोक कुमार अग्रवाल ने खुद खड़े होकर सभी वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया। यहां चार बाइक तीन कारें खड़ी थीं। मौके पर एआरएम विनीत गुप्ता, स्टेशन मैनेजर अवतार सिंह, वाणिज्य निरीक्षक एके सिंह भी उपस्थित थे।