300 छात्रों ने दी परीक्षा
जमशेदपुर | वैलीव्यू स्कूल टेल्को की 11वीं कक्षा में दाखिला के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के 300 से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए। स्कूल के सीनियर को -ऑर्डिनेटर जेके पांडेय ने बताया कि 11वीं साइंस में 50 सीटों पर नामांकन होना है। परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड परीक्षा के बाद जारी होगा।