जनशताब्दी और पुरुषोत्तम लेट
जमशेदपुर | बड़बिल-हावड़ाजनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार को एक घंटे लेट शाम छह बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। इसके पहुंचने का निर्धारित समय शाम 5 बजे है। वहीं, नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रात साढ़े दस बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। इसके आने का समय शाम 8 बजे है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।