पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क से ऑडिटोरियम तक होगा नया लुक

सड़क से ऑडिटोरियम तक होगा नया लुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपतिप्रणब मुखर्जी 28 दिसंबर को शहर रहे हैं। वे टाटा ऑडिटोरियम में निखिल भारत बंग परिषद के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। महामहिम लगभग साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे। उनके आगमन की तैयारी शहरभर में चल रही है। सड़क से लेकर ऑडिटोरियम को नया लुक दिया जा रहा है। डीसी डॉ अमिताभ कौशल रोजाना तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं।

मच्छरों से बचाव के लिए जालीदार खिड़की

फिर से बनाया जा रहा गोलचक्कर

सर्किट हाउस की खिड़कियों को विशेष तौर पर बदला जा रहा है। यहां दो खिड़कियां लगाई जा रही हैं। अंदर की खिड़की में कांच, तो बाहर की खिड़की में बारिक जाली लगी रहेगी। दरवाजों पर भी ऐसी ही व्यवस्था की जा रही है। दरवाजे का लाकिंग सिस्टम बदल दिया गया है।

राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस की सड़क को नया किया जा रहा है। सड़क के बीच में लगे डिवाइडर का रंग-रोगन किया जा रहा है। कदमा-सोनारी लिंक रोड गोलचक्कर को तोड़ कर फिर से बनाया जा रहा है। इसमें लगी रेलिंग भी बदली जा रही है।

टाटा स्टील टाउन इंजीनियरिंग विभाग, जुस्को, जिला प्रशासन, सरकार की निर्माण से जुड़ी एजेंसियां।

ये एजेसियां कर रहीं तैयारी

सड़क मरम्मत में लगा वाहन।

टाटा ऑडिटोरियम में भी मरम्मत कार्य चल रहा है। यहां दर्शकों ने लिए अत्याधुनिक कुर्सियां लगाई जा रही हैं। ऑडिटोरियम तक पहुंचने वाली सड़कों को नया बनाया जा रहा है। आसपास के पूरे क्षेत्र में रंग-रोगन किया जा रहा है।

बदलेंगी ऑडिटोरियम की कुर्सियां

राष्ट्रपति पुराने सर्किट हाउस में दोपहर का भोजन करेंगे। इसलिए, इसे विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सुइट को राष्ट्रपति के सुइट में तब्दील किया जा रहा है। कमरे की फॉल सिलिंग और फ्लोर के टाइल्स को बदल दिया गया है। अन्य कमरों की भी मरम्मत चल रही है। कमरा नंबर 2 और 4 के बेड रूम और गेस्ट रूम को बड़ा किया गया है। पुराने सर्किट हाउस के बाहर रंग-रोगन किया गया है। अंदर के सभी रास्तों की मरम्मत हुई है।

राष्ट्रपति के लिए तैयार हो रहा सुइट

सर्किट हाउस मंें रंग-रोगन करते कर्मचारी।