बारीडीह रिक्रिएशन क्लब ओवरऑल चैंपियन
बारीडीहरिक्रिएशन क्लब ने कोल्हान अंतर जिला और स्कूल ताइक्वांडो का ओवरऑल खिताब जीत लिया है। बारीडीह रिक्रिएशन क्लब ने 13 स्वर्ण, 22 रजत और 18 कांस्य पदकों पर कब्जा कर लिया। केपीएस इंकैब ने नौ स्वर्ण, आठ रजत और 22 कांस्य पदकों के साथ उपविजेता होने का गौरव हासिल किया।
रविवार को प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मौके पर केरला पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एपीआर नायर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष सह कोल्हान ताइक्वांडो के प्रभारी गोपाल कुमार भी मौजूद थे। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह, आयोजन सचिव प्रधानाध्यापक जेपी दुबे,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रतन महतो, सीनियर प्रशिक्षक लाखन कुमार, विपिन शर्मा, नीरज तिवारी, संतोष तिवारी, सीनियर महिला कोच पूजा कौर, जयश्री मंडल, मधु, दुर्गा साहू, रीना आदि उपस्थित थी। इसके अलावा बोकारो से आए निर्णायक मंडली के सदस्य नेशनल रेफरी फणी भूषण, भोला महतो, अरविंद शर्मा मौजूद थे। चैंपियनशिप में कोल्हान के तीनों जिलों के छह सौ ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
दूसरे दिन के मुकाबलों में पहले तीन स्थान पानेवाले खिलाड़ी : सीनियर बालक 54 किग्रा : रितेश झा, अजय महतो, अजय कुमार प्रसाद एस हेंब्रम। 54-58 किग्रा : राहुल प्रधान, लक्ष्मण गोप, गगनलाल शर्मा आशीष कुमार। 58-63 किग्रा : अनिल कुमार, पर्व टुडू, पवित्र देवहरि कृष्ण कुमार यादव। 63-68 किग्रा : सागर कुमार प्रमाणिक, रॉबिन नाग, राहुलकुमार सुमन राजेश लोहार।
68-74 किग्रा : विवेक कुमार, नीलाद्री डे। 74-80 किग्रा : अनूप महतो, रोहित कुमार सिंह, पंकज कुमार दास प्रतीक अनूप टोपनो। 81-85 किग्रा : दुर्गा चरण, अमन, आनंद कुमार। 87 किग्रा से अधिक : आशुतोष कुमार, शकीब सिद्दीकी। बालिका वर्ग : 46 किग्रा : रानी कुमारी, प्रियंका कुमारी,सुरबाली बास्के अलिशा मुर्मू। 46-49 किग्रा : बॉबी कुमारी, शकुंतला हांसदा। 49-53 किग्रा :सुमिता सिंह, अंजली कुमारी चातर, रश्मि हेंब्रम। 53-57 किग्रा : हेमलता दास, भवानी घटवाल, सुनयना पूर्ति। 57-62 किग्रा : दुर्गा कुमारी साहू, ज्योत्स्ना। 62-67 किग्रा : सुप्रिया प्रधान
उपविजेता केपीएस इंकैब के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।
विजेता टीम बारीडीह रिक्रिएशन क्लब के खिलाड़ी