पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेवियरलेबर रिलेशं

जेवियरलेबर रिलेशं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्किट

प्रथम : एक्सएलआरआई

द्वितीय: एसपीजैन

सिंगिंग

प्रथम : एक्सएलआरआई

द्वितीय: ग्रेटलेक्स इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट चेन्नई

फैशनशो

प्रथम : ग्रेटलेक्स इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट चेन्नई

द्वितीय: एक्सएलआरआई

समूहनृत्य

प्रथम : ग्रेटलेक्स इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट चेन्नई

द्वितीय: एक्सएलआरआई

एकलनृत्य

प्रथम : एक्सएलआरआई

द्वितीय: एक्सएलआरआई


जेवियरलेबर रिलेशंस इन्स्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर में चल रहे स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट एक्सलरेट-15 के दूसरे दिन शनिवार को खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ गीत, संगीत, नृत्य और फैशन के भी रंग दिखे। देश के विभिन्न बिजनेस स्कूलों से आए छात्रों ने खेल की स्पर्धाओं में शिरकत कर जहां अपनी स्पोर्टिंग एबिलिटी का परिचय दिया वहीं विभिन्न कल्चरल इवेंट्स का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा की खुशबू बिखेरी। एथलेटिक्स इवेंट से शुरू हुआ एक्सल रेट क्रिकेट, टेनिस, फुटसल (फुटबॉल का छोटा रूप) और बास्केटबॉल से होते हुए शाम को गीत, संगीत, नृत्य और फैशन से परवान पढ़ा। शाम को कोलकाता के मशहूर बैंड अंडरग्राउंड ऑथोरिटी के धमाकेदार परफॉर्मेंस ने एक्सलरेट को गति प्रदान की। एक्सलरेट-15 के आयोजक कविता शर्मा ने बताया कि एक्सलरेट पहला इवेंट है जो देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों के एक वर्षीय जेनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए होता है। हमारी कोशिश है कि एक्सलरेट देश के प्रबंधन छात्रों के लिए ऐसा मंच बने, जहां वे लीडरशिप के साथ ही अपनी टीमवर्क की प्रतिभा भी दिखा सके।

गीत, संगीत नृत्य का तड़का

ये रहे परिणाम

विभिन्न स्पर्धाओं के रिजल्ट

मेजबान एक्सएलआरआई की टीम ने बनाई बढ़त

एक्सलरेट -15 | खेल के साथ फैशन का ग्लैमर

देश के मशहूर बैंड अंडरग्राउंड अथॉरिटी।

संगीत के जरिए मानवता का संदेश