पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैसे मिलेगी लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात

कैसे मिलेगी लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैसे मिलेगी लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात

औद्योगिकनगरी जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। शहर की अधिकांश सड़कों पर हर दिन ट्रैफिक दबाव का सामना करना आम बात हो गई है। खासकर जुगसलाई-टाटानगर रोड, स्टेशन-पुलिया, मानगो पुल, पुराना कोर्ट मोड़, टाटा मेन अस्पताल मोड़ रोड, भुइयांडीह मानगो रोड पर तो जाम के कारण हर दिन गाडिय़ां रेंगती नजर आती हैं। स्टूडेंट्स स्कूल-कॉलेज जाने में लेट हो जाते हैं। लोग समय से दफ्तर नहीं पहुंच पाते हैं। इसके अलावा व्यवसायी और आम लोग भी हर दिन ट्रैफिक जाम का शिकार होते हैं। लेकिन, सिटी को जाम मुक्त बनाने का सबसे कारगर उपाय मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने की योजना फाइलों में ही लटकी पड़ी है। हाईकोर्ट की पहल पर झारखंड परिवहन विभाग और जिला प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अभियान चला रहा है। इस अभियान में एक तरफ जहां बिना परमिट वाले ऑटो की धर-पकड़ करने की बात कही जा रही है, वहीं रोड किनारे अतिक्रमण करने वाले वेंडर्स के खिलाफ भी कार्रवाई करने की योजना है। कार्रवाई के नाम पर योजना केवल कागजों में है। स्थिति भी जस की तस है। {खबरची

between the lines