पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलानी हॉल में जमशेदपुर डांस धमाका

मिलानी हॉल में जमशेदपुर डांस धमाका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | युवातारसंस्था ने रविवार को बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में जमशेदपुर डांस धमाका का आयोजन किया। तीन श्रेणियों में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने शास्त्रीय नृत्य से लेकर आधुनिक नृत्यों की प्रस्तुति की। चार से सात वर्ष, आठ से 14 वर्ष और 14 वर्ष से ऊपर की श्रेणी में एकल में 15, युगल में पांच और समूह में 10 ग्रुप ने नृत्य का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में युवातार द्वारा बनाई गई फिल्म आई एम सॉरी का प्रदर्शन किया गया। यह फिल्म एसिड अटैक पर आधारित है। निर्णायकों में राज कुमार प्रसाद, राकेश कुमार और वशिष्ठ नारायण शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजन में पंकज कुमार, अमित कुमार, रितेश कुमार, रंजन बर्मन, मनोज नाग, सुमित कुमार ने योगदान दिया।