पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रीनिंग कमेटी ने मांगी दावेदारों की सूची

स्क्रीनिंग कमेटी ने मांगी दावेदारों की सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झारखंडविधानसभा (विस) चुनाव को लेकर रांची में प्रदेश कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रविवार को भी हुई। इसमें कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सदस्य सूरज हेगड़े समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। कमेटी ने पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मंजीत आनंद को 10 दिन के अंदर संभावित उम्मीदवारों की सूची विधानसभावार तैयार कर सौंपने को कहा। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष संजय यादव ने स्क्रीनिंग कमेटी के सामने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम में चुनाव लड़ने की मांग रखी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जिले के कई कांग्रेसियों ने विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा प्रस्तुत किया। इसमें कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राकेश तिवारी ने जमशेदपुर पूर्वी और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी बैजू मुखी ने दावा पेश किया।