पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर | बिरसासेवा दल की बैठक थियोफिल देवगम की अध्यक्षता

जमशेदपुर | बिरसासेवा दल की बैठक थियोफिल देवगम की अध्यक्षता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | बिरसासेवा दल की बैठक थियोफिल देवगम की अध्यक्षता में रविवार को बिरसानगर कार्यालय में हुई। इसमें पांचवीं अनुसूचित के तहत घोषित क्षेत्र को चुनौती देने वाली हाईकोर्ट में दायर याचिका पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि 1977 की जनगणना को आधार बना कर शिड्यूल एरिया घोषित करने को अनुचित नहीं ठहरा सकते। छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) के तहत बाहरी व्यक्ति यहां नहीं बस सकते। लंबे समय से इस कानून का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लोग यहां बसते चले गए। इसी कारण यहां आबादी के अनुपात में बदलाव आया। जमशेदपुर में ज्यादातर लोग टाटा लीज की जमीन पर बसे हुए हैं। वे अस्थायी निवासी हैं। प्रवासी लोगों की जनगणना मूल प्रदेश के साथ झारखंड में भी हो रही है। यह गैर संवैधानिक है। बैठक में सोमनाथ पाड़ेया, किचु पाड़ेया, अमित दादेल, निरंजन तिडु आदि शामिल थे।

शिड्यूल एरिया बरकरार रखने को आवाज उठी