पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपग्रेड वेतनमान को लेकर धरना

अपग्रेड वेतनमान को लेकर धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपग्रेड वेतनमान स्थगित करने के विरोध में शनिवार को झारखंड अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष रामनारायण ने कहा कि यह आंदोलन की शुरुआत है, अगर इसके बाद भी सरकार अपग्रेड वेतनमान पर लगी रोक नहीं हटाती है, तो संघ उग्र आंदोलन करेगा।

इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएसई को सौंपा। धरना में शशिभूषण कुमार, उमानाथ सिंह, ओमप्रकाश तांती, राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, रवींद्रनाथ पाठक समेत काफी संख्या में शिक्षक शामिल थे।

डीएसई आॅफिस के सामने धरना पर बैठे शिक्षक।