पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने एनएसएस की ली सदस्यता

छात्रों ने एनएसएस की ली सदस्यता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिवकॉलेज स्थित एनएसएस इकाई द्वारा शनिवार को ओरिएंटेशन इनरोलमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. दारा सिंह ने विद्यार्थियों को एनएसएस के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इसके साथ ही मनाली से एडवेंचर कैंप में भाग लेकर लौटे वासिफ अली राजस्थान से मेगा कैंप में भाग लेकर लौटे विधान शर्मा ने अपने अनुभव बांटे। वहीं, अतुल बोईपाई, सुकेंदु साव, पंकज कुमार, अनामिका शर्मा, अभिनव मल्लिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान करीब 50 विद्यार्थियों ने एनएसएस की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर डॉ. केएम महतो, डॉ. जयंत भगत, प्रो. अशोक कुमार रवानी, डॉ. एसपी मंडल आदि उपस्थित थे।