छात्रों ने शिक्षकों का किया सम्मान
जमशेदपुर. एडीएलएससनसाइन स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल इंद्राणी सिंह ने केक काटकर की। इसके बाद छात्रों ने शिक्षकों के साथ फोटो सेशन भी किया। वहीं, रैंप वाॅक का आयोजन भी किया गया, जहां बच्चों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।