जमशेदपुर. मानगोमुंशी मोहल्ला में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला को पहले थप्पड़ मारा और फिर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में बेला शर्मा ने मानगो थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बेला शर्मा ने बताया है कि वह दूध लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार युवक ने उन्हें थप्पड़ मारा, जिससे वह घबरा गईं। इसी दौरान युवक ने चेन छीन ली।