ट्रेन में महिला से चेन छिनतई
जमशेदपुर . बड़बिल-टाटापैसेंजर में सफर कर रही महिला के गले से बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना शनिवार को सुबह 10 बजे आदित्यपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो की है। पीडि़त बड़बिल निवासी झुमकी रानी गुहा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ टाटानगर रही थी। यहां से उन्हें राउरकेला जाना था। आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी थी, तभी प्लेटफॉर्म पर खड़े एक युवक ने खिड़की से हाथ डालकर चेन छीन ली।