- Hindi News
- बिरसानगर सब स्टेशन में लगा नया ट्रांसफार्मर
बिरसानगर सब स्टेशन में लगा नया ट्रांसफार्मर
बिजली बोर्ड ने शनिवार को बिरसानगर सब स्टेशन में पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा दिया। इस ट्रांसफार्मर से बारीडीह फीडर को जोड़ा जाएगा। यहां से जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। बिजली बोर्ड के कार्यपालक अभियंता सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए अोवरलोडेड क्षेत्र का सर्वे चल रहा है। सर्वे के बाद ही नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू होगी। इस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद बिरसानगर बारीडीह क्षेत्र में बिजली की लोडशेडिंग कम होगी, साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी।