पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंसेफ्लाइटिस के मिले 10 नए मरीज

इंसेफ्लाइटिस के मिले 10 नए मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. जिलेमें शनिवार को जापानी इंसेफ्लाइटिस के 10 नए मरीजों का पता चला है। इनमें से सात का मर्सी अस्पताल, बारीडीह और तीन का टीएमएच में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को 18 संदिग्ध मरीजों का ब्लड सैंपल जांच के लिए एमजीएम भेजा गया था। इसमें 10 मरीजों में जापानी इंसेफ्लाइटिस की पुष्टि हुई। सिविल सर्जन डॉ विभा शरण ने भी दस मरीजों में जेई होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्थिति नियंत्रण में रहे इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।