पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने जीएम के साथ की बैठक

विधायक ने जीएम के साथ की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. दुर्गापूजा,बकरीद, दीपावली छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के मद्देनजर गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक बन्ना गुप्ता ने विद्युत विभाग के जीएम एपी सिंह के साथ बैठक की। इसमें बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। विधायक ने बिजली व्यवस्था सुधारने, कुंवर बस्ती में जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने जर्जर बिजली तार बदलने को कहा। उन्होंने खराब बिजली के खंभों को भी बदलने को कहा। बिजली विभाग के जीएम ने सभी मुद्दों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।