विधायक ने डीडीसी को लिखा पत्र
जमशेदपुर. लोकजनसमृद्धि योजना के अंतर्गत शुरू होने वाली विभिन्न योजनाओं को लेकर विधायक बन्ना गुप्ता ने शनिवार को डीडीसी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने इन योजनाओं के क्रियान्वयन करने की अनुशंसा की है। इस योजना में मानगो चेपा पुल गोलचक्कर का सौन्दर्यीकरण, मानगो मुख्य गोलचक्कर में फव्वारा लगाने और मानगो चेपापुल स्थित नाला का निर्माण किया जाएगा।