अपहरण का केस दर्ज
जमशेदपुर. लोहरदगाके अरहरा निवासी जीतू ने मानगो थाना में अरहरा की ही शिक्षिका सुदालेन सोय और मानगो केे जवाहरनगर रोड नंबर 6 में रहने वाली उनकी बहन खेलोमन मिंज पर 10 वर्षीय बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में जीतू ने बताया कि उनकी बेटी अरवरा के एक स्कूल में पढ़ती थी। सुदालेन सोय उस स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने बेटी की बेहतर पढ़ाई के लिए जमशेदपुर स्थित बहन खेलोमन मिंज के घर लाने की बात कही थी। वे बेटी को साथ लेकर चली गई। गत फरवरी में वे मानगो पहुंचे और बेटी को ले गए।