- Hindi News
- सीतारामडेरा में युवक से मारपीट, थाने में हंगामा
सीतारामडेरा में युवक से मारपीट, थाने में हंगामा
जमशेदपुर. भालूबासामें शनिवार को आपसी विवाद में कमलेश साहू ने जयप्रकाश साव की जमकर पिटाई कर दी। घायलावस्था में जयप्रकाश साव सीतारामडेरा थाना पहुंचा। इस दौरान उसके घरवाले और परिजन भी सीतारामडेरा थाना पहुंचे। लोगों ने सीतारामडेरा थाना में हंगामा भी किया। थाने में जयप्रकाश साव ने पुलिस को बताया कि कमलेश साहू बेवजह गाली -गलौज कर पिटाई करने लगे। उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कमलेश साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मामला आपसी विवाद का है। जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि आरोपी कमलेश साहू भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक रघुवर दास का भतीजा है।