चोरी के आरोप में युवती पकड़ाई, जेल
जमशेदपुर | टेल्कोकॉलोनी रोड नंबर 16 में शनिवार को चोरी की नीयत से सतनाम सिंह के क्वार्टर में घुसी युवती को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। लोगों ने युवती के पास से डेंड्राइट और ब्लेड बरामद किया है। पकड़ी गई युवती को लोगों ने टेल्को थाना को सौंप दिया। इस संबंध में सतनाम सिंह के बयान पर टेल्को थाना में युवती पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। टेल्को थाना में पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई युवती बिरसानगर की रहने वाली है। इस मामले में उसके साथी की तलाश की जा रही है।