पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह में सैकड़ों हुए कांग्रेस में शामिल

समारोह में सैकड़ों हुए कांग्रेस में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झाविमोके जिला सचिव शाहनवाज खान सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने आजादनगर थाना के पास आयोजित भव्य समारोह में विधायक बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय खां की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान शाहनवाज खान के सैकड़ों समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हुए। मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा की आज जिस प्रकार से लोगो कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत होगी। क्योंकि लोगों को पता चल गया है कि राज्य देश का भविष्य कांग्रेस के हाथ में ही सुरक्षित है। वहीं विजय खां ने कहा कि शाहनवाज खान के आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। राज्य की जनता भाजपा के धोखे को समझ चुकी है। इस चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।