- Hindi News
- बारीडीह गुरुद्वारा में नेत्र जांच शिविर आज
बारीडीह गुरुद्वारा में नेत्र जांच शिविर आज
जमशेदपुर | बारीडीहगुरुद्वारा में सोमवार को एएसजी हॉस्पिटल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाएगा। सुबह 10 बजे शिविर का उदघाटन होगा। यह जानकारी बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह ने रविवार को दी। गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी का जोती-जोत दिवस भी मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष कीर्तन दरबार सजेगा। सिख स्त्री सत्संग सभा और बारीडीह कमेटी इसमें सहयोग कर रही हैं।