गोलमुरी से गायब युवती खड़गपुर में मिली
जमशेदपुर | केबुलटाउन गोलमुरी से शुक्रवार को गायब युवती को पुलिस ने खड़गपुर से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने साकची आम बागान के पास रहने वाले अमन साह उर्फ अनवर अली को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अनवर ने युवती को खड़गपुर में रिश्तेदार के यहां छुपा कर रखा था। वह युवती को वहां छोड़कर शहर में घूम रहा था। इसी दौरान अनवर को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर युवती को खड़गपुर से बरामद किया गया। इस संबंध में युवती के घरवालों ने गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।