फंदे से लटक कर दो ने की आत्महत्या
जमशेदपुर | जुगसलाईमें शनिवार को युवक और सुंदरनगर में महिला ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। रविवार को पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जुगसलाई दुबे मोहल्ला में शनिवार की शाम गुड्डू पासवान (22 वर्ष) फंद से लटक गया। पड़ोसियों ने उन्हें फंदे से लटका पाया, तो टीएमएच ले गये,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक मूल रूप से वैशाली का रहने वाला था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर, सुंदरनगर में शनिवार की रात आलोक सिंह की प|ी बबीता सिंह (45 वर्ष) ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली।