पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनारी मानगो से ढाई लाख की चोरी

सोनारी-मानगो से ढाई लाख की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदमाशोंने सोनारी और मानगो में मकान का ताला तोड़कर लगभग दो लाख रुपए से अधिक के सामान की चोरी कर ली है। दोनों क्षेत्रों के पीडि़तों ने इस मामले में संबंधित थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वेस्टले-आउट निवासी घर से गए थे बाहर

सोनारीवेस्ट ले-आउट रोड नंबर 6 निवासी रतन कुमार दास 3 सितंबर को परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। शनिवार को घर लौटे तो घर का ताला टूटा पाया। चोरों ने अलमीरा से 30 हजार नकद, दो सोने की चूड़ी, 5 कान की बाली और एक गोल्ड प्लेटेड घड़ी गायब कर दी। इस संबंध में रतन कुमार दास ने सोनारी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अलमीरा से उड़ाए 15 हजार नकद

मानगोपोस्ट ऑफिस रोड में विनोद कुमार सिंह के घर से 15 हजार रुपए समेत गहनों की चोरी हो गई। इस संबंध में बिनोद कुमार सिंह ने मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि 19 सितंबर की रात बदमाशों ने अलमीरा से 15 हजार नकद समेत सोने की 2 चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल और 5 जोड़ी बिछिया गायब कर दिया। उन्हें करीब 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

रुपए और मोबाइल की छिनतई

सीतारामडेराथाना क्षेत्र के बगान एरिया निवासी धीरज दास ने रितेश मिश्रा समेत 4-5 अन्य के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में धीरज ने बताया है कि 19 सितंबर की शाम भालूबासा में चाट दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान रितेश मिश्रा और उसके चार-पांच साथी पहुंचे और पिटाई करने लगे। चाकू से हमला किया और जेब से मोबाइल रुपए निकाल लिया।

पॉकेटमारी करते एक धराया

बिष्टुपुरमुख्य मार्ग पर सिटी स्टाइल के पास रविवार की देर शाम पॉकेटमारी करते एक किशोर को लोगों ने धर दबोचा। पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे बिष्टुपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि किशोर से पूछताछ की जा रही है।