लाेयोला की मुस्कान को तीसरा स्थान
जमशेदपुर। आईसीएसई(इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जाम) द्वारा आयोजित अल्बर्ट मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर स्कूल रचनात्मक निबंध लेखन प्रतियोगिता में शहर की मुस्कान मश्चरक को तीसरा स्थान मिला। मुस्कान लोयोला स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं। मुंबई के सेंट जॉर्जियस हाई स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय \\\"पर्यावरण की रक्षा से होगा बेहतर भविष्य\\\" था, जिसमें बोर्ड से मान्यता प्राप्त देश के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें मुस्कान के निबंध को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान सीआईएससीई के उप सचिव एलजे फूलर ने पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल फादर सेबेस्टियन ने मुस्कान को बधाई दी।