पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैनवास पर मंगलयान बना दी बधाई

कैनवास पर मंगलयान बना दी बधाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। मानगोस्थित आर्टशाला के बच्चों ने मंगलयान की सफलता को नायाब तरीके से सेलिब्रेट किया। बच्चों ने कैनवास पर मंगलयान की सफलता के रंग को उकेर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। आर्टशाला के संचालक अजीत कुमार ने बताया कि इस ऐतिहासिक पल के बारे में बच्चों को बताने के लिए पेंटिंग एक प्रभावी माध्यम है। बताने पर शायद बच्चे नहीं समझ पाते, लेकिन जब उन्होंने कैनवास पर मंगलयान को बनाया, तो उन्हें इस सफलता का अहसास जरूर हुआ। इसका मकसद बच्चों को भी इस सफलता का हिस्सा बनाना था।