पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जसबीर सिंह संधु बने प्रधान

जसबीर सिंह संधु बने प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिखसमाज के रामगढ़िया जाति की संस्था साकची स्थित रामगढ़िया सभा का प्रधान रविवार को जसबीर सिंह संधु को दोबारा चुना गया। उनका कार्यकाल 2014 से 2017 तक तीन वर्षों का होगा। जसबीर सिंह के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल को देखते हुए जनरल बाॅर्डी की मीटिंग में सरदार शैलेंद्र सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे हरभजन सिंह विरदी का समर्थन मिलते ही पूरी कार्यकारिणी ने सहमति दे दी। चुनावी प्रक्रिया ट्रस्टी संता सिंह, बलदेव सिंह और सरदूल सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।

इससे पूर्व सभा के महासचिव जसबीर सिंह भामरा ने गत मीटिंग के मिनट्स को सार्वजनिक किया। इसके बाद ऑडिटर बलबीर सिंह ने तीन वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा दिया। मीटिंग का संचालन केपीएस बंसल कर रहे थे। प्रधान चुने जाने के बाद जसबीर सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा जताया। इस दौरान उन्हें फूल-माला पहनाकर सदस्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

प्रधान बनने पर जसबीर सिंह संधु का स्वागत करते शैलेंद्र सिंह उपस्थित अन्य गणमान्य।

वीटीआई को ऊंचाइयों तक पहुंचाना प्राथमिकता : संधु

प्रधान चुने जाने के बाद जसबीर सिंह संधु ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभा द्वारा संचालित विश्वकर्मा टेक्नीकल इंस्टीट्यूट (वीटीआई) को ऊंचाइयों पर पहुंचाना होगी। उन्होंने बताया कि सभा का कार्यभार लेते समय दो यूनिट वीटीआई की थी, तीन साल में दो यूनिट बढ़ाई गई। यहां गरीबों की पढ़ाई की व्यवस्था और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग का ऑनलाइन प्रबंध किया जाना प्राथमिकता होगी। सभा के हॉल का विकास तो एजेंडा है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों को सभा से जोड़ा जाएगा।

येथे उपस्थित : हरभजनसिंह विरदी, सरूप सिंह, त्रिलोक सिंह, कृपाल सिंह भारद्वाज, हरजीत सिंह बिट्टू, सतिंदर सिंह, मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरपाल सिंह, हरजिंदर सिंह आदि।