बैठक में उठा बिजली-पानी का मुद्दा
जमशेदपुर | दुर्गापूजा बकरीद को लेकर रविवार को परसुडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें बिजली-पानी की समस्या रूट के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। सहमति बनी कि पूजा के दौरान पुलिस शांति समिति के सदस्य एक-दूसरे से तालमेल बनाकर रखेेंगे। बैठक में थाना प्रभारी राजू शर्मा, बिजली विभाग के अभियंता, पार्षद राजकुमार सिंह, स्वपन मजुमदार, शेख सलाउद्दीन, सुशील सिंह, अंबिका बनर्जी आदि उपस्थित थे।