कल मिलेगी पेंशन की बढ़ी राशि
कर्मचारीभविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पेंशनरों के लिए 30 सितंबर को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कल्याण सशक्ति राज्यमंत्री सुदर्शन भगत मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान पेंशन की बढ़ी हुई राशि का भुगतान पेंशनरों को केंद्रीय मंत्री करेंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त जय कुमार ने रविवार को मानगो स्थित कार्यालय में पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने देशभर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 122 कार्यालयों पर सार्वजनिक समारोह में न्यूनतम पेंशनधारियों का अभिनंदन करना सुनिश्चित किया है। 36 मुख्य स्थानों पर केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्री समारोह में उपस्थित होकर पेंशनरों का अभिनंदन करेंगे। जमशेदपुर में यह समारोह 30 सितंबर को सुबह 11.00 से शुरू होगा। आयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधायक, श्रमिक यूनियन, कॉरपोरेट, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। समारोह में लगभग 800 पेंशनर भाग लेंगे।
{ मुख्य अितथि होंगे केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत
केंद्र सरकार ने बढ़ाई पेंशन की राशि
कर्मचारीपेंशन योजना 1995 के अन्तर्गत अधिवासित पेंशन, विधवा पेंशन एवं नि:शक्तता पेंशन की न्यूनतम राशि को केंद्र सरकार ने 450 से बढ़ाकर एक हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया है। बढ़ी हुई पेंशन की राशि एक सितंबर 2014 से प्रभावी हो गई है। पेंशन की बढ़ी राशि का पहला भुगतान पेंशनर के खाते में एक अक्टूबर 2014 को कर दिया जाएगा।
ऑनस्पॉट होगा समाधान
समारोहमें भविष्य निधि पेंशनरों की सुविधा को लेकर शुरू की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। समारोह कक्ष में इंटरनेट की सुविधा रहेगी। पेंशनरों पीएफधारकों की समस्या का ऑन स्पॉट समाधान किया जाएगा। साथ ही वहां हेल्प डेस्क भी रहेगा, जहां लोग अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे।
दीजाएगी जानकारी
कर्मचारीभविष्य निधि संगठन की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन सुविधा की भी जानकारी दी जाएगी। कोल्हान क्षेत्र में 37815 पेंशनधारक हैं। पेंशनधारकों के लिए क्या ऑनलाइन सुविधा है, इससे उन्हें रू-ब-रू कराया जाएगा।
जय कुमार।