पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकरीद को लेकर जानवर बाजार में रौनक

बकरीद को लेकर जानवर बाजार में रौनक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| बकरीदको लेकर शहर के साकची आमबागान और एमजीएम अस्पताल के पास रविवार को कुर्बानी के जानवरों को खरीदने वालों की भीड़ रही। इलाहाबाद और बिहार से जानवरों को लेकर आए व्यापारी इस बार महंगाई के कारण बाजार को मंदा बताया। सूत्रों के अनुसार, इस बार सात हजार से लेकर साठ हजार तक के बकरे उपलब्ध हैं। चक्रधरपुर के व्यापारी ने शहर के एक व्यक्ति को अपना बकरा 60 हजार में बेचा। इस साल ईदुल अजहा यानी बकरीद 6 अक्टूबर को है। लोग बकरे और त्योहार के अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं।