पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीतिक पकड़ बनाएं : भुवनेश्वर

राजनीतिक पकड़ बनाएं : भुवनेश्वर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जोराजनीतिक दल कुशवाहा समाज के लोगों को टिकट नहीं देगी, उसे समाज के लोग हराने का काम करेंगे। यह बात बतौर मुख्य अतिथि सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद महतो ने कही। वह रविवार को कुशवाहा संघ जमशेदपुर की ओर से सिदगोड़ा स्थित बिरसा टाउन हॉल में आयोजित कुश जयंती समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशवाहा संगठित होकर अपनी राजनीतिक पकड़ बनाएं, तो राजनीतिक दलों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। हम अपना उम्मीदवार खुद उतार सकते हैं। हम चुनाव नहीं जीते सकते हैं, तो हराने का काम तो जरूर कर सकते हैं। वही विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने सामजिक एकजुटता पर बल दिया। इस मौके पर कुश र| से रामदास महतो को सम्मानित किया गया। इसके अलावा घरेलू कामकाजी छह महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश मोहंती ने की, जबकि संचालन ओम प्रकाश भगत ने किया। इसके अलावा स्वागत भाषण विनोद कुमार सिंह धन्यवाद ज्ञापन राजपति देवी ने दिया। समारोह में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।