पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर। राबियाएजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित राबिया इंडस्ट्रियल

जमशेदपुर। राबियाएजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित राबिया इंडस्ट्रियल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। राबियाएजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित राबिया इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को रविवार की शाम साकची धालभूम क्लब में आयोजित समारोह में विदाई दी गई। मौके पर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि धालभूम के एसडीओ प्रेम रंजन थे, जबकि एफटीआई के उपनिदेशक बीके दुबे, आरके झा और रामबाबू सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि प्रेम रंजन ने देश के लिए बेरोजगारी को बड़ी चुनौती बताया। इस अवसर पर संस्था की ओर से निदेशक जावेद अख्तर खान और समाजसेवी मुख्तार खान ने अतिथियों का शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में इस वर्ष श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों मुकेश कुमार सिंह, मो जियाउद्दीन, वसीम अकरम, राम कुमार शर्मा, राहुल चौहान, एनआर सिंह, शिव प्रकाश, सुशांतो, प्रकाश, आसिफ हुसैन और चंदन झा को पुरस्कृत किया गया। पीके मंडल, रईस अमिद और गोपाल सिंह को बेस्ट फैक्लटी और सिकंदर अली को ओवरऑल बेस्ट स्टूडेंट का अवॉर्ड दिया गया। संचालन प्रो रिजवान वास्ती ने किया। मौके पर अशफाक करीत, शेख बदरुद्दीन, डॉ जाकरिया, एम अली खान आदि उपस्थित थे।

राबिया इंस्टीट्यूट ने छात्रों को दी विदाई