पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमुना देवी बनीं नवरात्र क्वीन

जमुना देवी बनीं नवरात्र क्वीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रके उपलक्ष्य में सीपी कबीर क्लब टुइलाडुंगरी में महिला इकाई द्वारा रविवार को रास गरबा, डांडिया और सुआ का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने गुरुवंदना और माता की आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की। क्लब के अध्यक्ष श्याम लाल साहु और मंगल साहु ने आरती विधि विधान से संपन्न कराई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं में जमुना देवी को नवरात्र क्वीन चुना गया।

गुजराती सनातन समाज, बिष्टुपुर में आयोजित डांडिया उत्सव में झूमतीं महिलाएं।

बिष्टुपुर स्थित बीओसी पवेलियन में आयोजित डांडिया धमाल उत्सव में नृत्य करतीं महिलाएं।

टुइलाडुंगरी सीपी कबीर क्लब में रास गरबा करतीं महिलाएं।

>>रास गरबा, डांडिया और सुआ में इन्होंने लिया भाग : देवकीसाहु, सरिता साहु, हेमा साहु, पुष्पा साहु, संजू साहु, नीलू साहु, मनीषा साहु, जयंती देवी, संगीता साहु, जमुना देवी और लड़कियों में पम्मी कुमारी, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, वर्षा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि।

>>फैंसीड्रेस में भाग लेने वाले बच्चे : नंदिनीकुमारी, यश कुमार, रानी कुमारी, उज्ज्वल कुमार, नैतिक कुमार, हर्षिता कुमारी, खुशी कुमारी आदि।

>>येथे अतिथि : मानिकलाल साहु, विमला देवी, श्याम लाल साहु, देवकी साहु, भाजपा नेता दिनेश कुमार, मनमोहन लाल साहु।

>>इनकारहा सहयोग : हेमासाहु, परमानंद साहू, वीरेंद्र कुमार, कामेश्वर साहु, संतोष साहु, सुंदर साहु, मैना देवी, प्रेमवती, हर्षा, डौली, नवीन साहु, अमित कुमार आदि।

एक नजर

मारवाड़ी महिला मंच के डांडिया उत्सव में हुई जमकर मस्ती

जमशेदपुर। बिष्टुपुरस्थित बीओसी पवेलियन रविवार की शाम डांडिया के रंग में रंगा नजर आया। जहां लोग राजस्थानी गुजराती गीतों पर झूमते नजर आए। मौका था मारवाड़ी महिला मंच की ओर से आयोजित डांडिया धमाल उत्सव का, जिसकी शुरुआत मां जगदंबे की आराधना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने नृत्य किया। डांडिया स्टिक द्वारा युवतियों ने मनमोहक नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद महिलाओं ने स्टेज संभाला और सबसे बड़ा तेरा नाम रे, शेरों वाली ऊंचे डेरों वाली..., रात का समां, झूमे चंद्रमा..., डम डम डिगा-डिगा, मौसम भींगा-भींगा... फूलों सा चेहरा तेरा...जैसे गीतों पर सभी जमकर झूमे। कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू हुआ और देर रात तक चलता