- Hindi News
- भगत सिंह के सपनों का बनाएंगे झारखंड : मरांडी
भगत सिंह के सपनों का बनाएंगे झारखंड : मरांडी
झारखंडविकास अल्पसंख्यक मोर्चा (झाविअमो) के केंद्रीय उपाध्यक्ष गुरदयाल सिंह भाटिया के नेतृत्व में रविवार को जुगसलाई फाटक गोलचक्कर पर भगत सिंह की 107वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झाविमो सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव अभय सिंह शामिल हुए। भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मरांडी ने कहा कि वीर क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह के सपनों का झारखंड बनाएंगे। हमें उनके विचारों को अपनाना होगा, तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी।
इससे पूर्व पार्टी द्वारा जुगसलाई में जमकर आतिशबाजी की गई और लड्डू वितरण किया गया। अंत में अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष फिरोज खान, महामंत्री बबुआ सिंह, पूर्व विधायक सनातन मांझी, शारदा देवी, मानगो के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, टिनप्लेट के प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष बिनोद जायसवाल, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष रवि पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में गोल्डी सैनी, सर्वजोत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, लाल बाबू, शिव शर्मा, राजीव दुबे, अजय शर्मा, नीरज शर्मा, रमेश आदि ने योगदान दिया।
भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते खालसा एड के सदस्य।
बाबूलाल मरांडी को सम्मानित करते सदस्य।
फेडरेशन ने की विशेष अरदास
खालसा एड ने किया माल्यार्पण बांटे लड्डू
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने रविवार की संध्या रिफ्यूजी काॅलोनी गुरुद्वारा में भगत सिंह की 107वीं जयंती पर श्री गुरुग्रंथ साहिब के चरणों में विशेष अरदास की। फेडरेशन के बिहार-झारखंड प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि भारत की अब तक की सरकारों ने शहीदों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि भगत सिंह की शहादत वाले दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित की जाए। विशेष अरदास के कार्यक्रम में परमजीत सिंह काले, बलजीत सिंह सनसोआ, त्रिलोचन सिंह लोची, मनमीत लूथरा, अमरपाल सिंह, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह गिल, राजेंद्र सिंह देअल, अमरजीत सिंह समेत काफी संख्या में संगत शामिल हुई।
सामाजिक संस्था खालसा एड ने रविवार को जुगसलाई फाटक गोलचक्कर स्थित भगत सिंह स्मारक पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। इस दौरान 45 किलो लड्डू राहगीरों के बीच वितरण किया गया। मौके पर संस्था के अध्