केंद्रीय टीम ने किया कंपनी का दौरा
जमशेदपुर। टाटास्टील की ओर से की गई प्रधानमंत्री (पीएम) ट्रॉफी की दावेदारी की सत्यता की जांच के लिए केंद्र की 10 सदस्यीय टीम ने सोमवार को टाटा स्टील का दौरा किया। इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अधिकारी भी मौजूद थे। टीम ने कंपनी के पदाधिकारी बीबी दास के साथ विभिन्न विभागों को देखा और पीएम ट्राफी के लिए तय मानदंड की जांच की। इसके बाद टाटा वर्कर्स यूनियन गए, जहां यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह समेत अन्य ऑफिस बेयरों ने टीम के सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस टीम में जेएम चौबे, टी. मुखर्जी, बीएन सिंह, केएपी सिंह, बीके सेन, एस. मिश्रा, केके मेहरोत्रा, ओपी लाल, अजय उपाध्याय, ओबी सुधाकर शामिल हैं।