इलाज के लिए खालसा एड ने दी राशि
जमशेदपुर। गोलमुरीदेबुन बागान निवासी अमरजीत कौर की बहू ऊषा कौर के इलाज के लिए सामाजिक संस्था खालसा एड ने सोमवार को आर्थिक मदद की। अमरजीत कौर मदद की गुहार लेकर सीजीपीसी कार्यालय पहुंची थी। इसके बाद सीजीपीसी ने खालसा एड से संपर्क किया। ऊषा कौर एमजीएम में भर्ती है। संस्था द्वारा दी गई राशि सीजीपीसी प्रधान इंदरजीत सिंह ने सौंपा। मौके पर रंजीत सिंह काका, गुरप्रीत सिंह गोगी, गुरदीप सिंह लाडी, देवेंद्र सिंह काका, सरबजीत सिंह साबी, मनमोहन सिंह मोना, जसविंदर सिंह पिंदर, अमरजीत सिंह चीनू, सुखविंदर सिंह साबी, गुरदीप सिंह बिल्लू, हरजीत सिंह कुकू, मलकीत सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।