बिष्टुपुर में शरद पूर्णिमा मेला 21 को
जमशेदपुर। मारवाड़ीमहिला मंच की ओर से 21 दिसंबर को शरद पूर्णिमा मेला का आयोजन बिष्टुपुर यूनाइटेड क्लब स्वर्ण बाग में किया जाएगा। मेला में महिलाओं बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स आयोजित किए जाएंगे। वहीं, मेला में आने वाले लोग पंजाबी, गुजराती, मारवाड़ी के साथ कांटिनेंटल, चाइनीज फूड जैसे स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकेंगे। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस स्टॉल सजाओ प्रतियोगिता होगी। इन सबके अलावा मेला में मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए गृहोपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी होगी। यह जानकारी मंच की अध्यक्ष सुशीला खीरवाल ने दी।