एबीएम से केयू तक साइकिल रैली
जमशेदपुर। लोगोंको पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अब्दुल बारी मेमोरियल (एबीएम) कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को चाईबासा स्थित कोल्हान यूनिवर्सिटी तक साइकिल रैली निकाली। रैली को पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ एसबी तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डॉ बीबी भुइयां 37 झारखंड बटालियन के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने रैली में शामिल प्रतिभागियों को मार्ग में आने वाली समस्याओं तथा उससे निपटने के सूत्र बताए। रैली में शामिल कैडेट चाईबासा पहुंचकर केयू मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इस मौके पर अतिथियों कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।