वीसीटीसी के नए छात्रों का अभिनंदन
जमशेदपुर। वीसीटीसीइंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के नए सत्र के छात्रों का सोमवार को बिष्टुपुर स्थित संस्थान में अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सेल टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर आरएम लाल विजया बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार सिंह उपस्थित थे। वहीं, संस्थान के संस्थापक सदस्य वीरेंद्र कुमार सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह का संचालन संस्थान के निदेशक अमर सिंह ने किया। इस मौके पर नए छात्रों को सिलेबस सफलता के सूत्र बताए गए। अतिथियों ने छात्रों को बताया कि बीएड एक डिग्री नहीं, बल्कि समाज निर्माण का रास्ता है। इसलिए इस कॅरियर को चुनने वालों को पूरे समर्पण त्याग के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। क्योंकि ये छात्र ही कल के शिक्षक हैं और इनके आचरण ज्ञान का समाज में प्रचार-प्रसार होगा। इस मौके पर संस्थान के पूर्व छात्र भी उपस्थित थे।