केपीएस के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जमशेदपुर। केपीएस,कदमा में सोमवार को स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की नर्सरी एलकेजी के विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होंने अपनी स्टोरी प्रस्तुत कर लोगों को प्रभावित किया। मौके पर निर्णायक के रूप में सीमा सिंह, सुभा चौबे, रुचि दुबे, वी विजया उपस्थित थीं, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुति का अवलोकन किया और उसके आधार पर विजेताओं के नाम की घोषणा की। कार्यक्रम कुसुम शर्मा अलमेलु की देखरेख में संपन्न हुआ। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।