- Hindi News
- जमशेदपुर। श्रीबालाजी इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट लिमिटेड के अधिकृत कर्ता जमशेदपुर के
जमशेदपुर। श्रीबालाजी इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट लिमिटेड के अधिकृत कर्ता जमशेदपुर के
जमशेदपुर। श्रीबालाजी इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट लिमिटेड के अधिकृत कर्ता जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी (सी/77 जोन नं-10) लोकेशनाथ मिश्रा ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में एनआई एक्ट के तहत इंडियन रिसोर्सेज लिमिटेड के 10 अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसा ठगने का आरोप लगाते हुए शिकायतवाद दर्ज कराई है। इनमें कारपोरेट अधिकारी अरविंद मिश्रा, प्रोजेक्ट अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा, एमडी अरविंद मिश्रा, सह सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा, कैमिकल मैनेजर काईकल मुथलिंग, डीजीएम वरुण कुमार, डीजीएम उज्जवल धड़े, डीजीएम दुर्गा दत्त गुप्ता, कृष्णचन्द्र त्रिपाठी, प्रोजेक्ट अधिकारी प्रदीप शामिल हैं। क्याहै शिकायत : शिकायतवादमें आरोप है कि आईआरएल के अधिकारियों ने ठेका कंपनी को एक चेक दिया था। जब वह चेक एसबीआई के मऊभंडार शाखा में जमा किया गया तो वहां बताया गया कि उसमें फंड नहीं है। उसके बाद चेक बाउंस हो गया।
आईआरएल के 10 अधिकारियों पर केस