पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोहरे हत्याकांड का जांच अधिकारी बदला गया

दोहरे हत्याकांड का जांच अधिकारी बदला गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर/घाटशिला. काशिदा के एलआईसी कॉलोनी के पॉश एरिया मेें हुए अधिवक्ता दंपती के दोहरे हत्याकांड मामले के जांच ऑफिसर(आईओ) घाटशिला थाना प्रभारी अनूप प्रसाद को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर घाटशिला इंस्पेक्टर अॉफिस के प्रशिक्षु डीएसपी सुमित कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिवक्ता कालीपदो मंडल और उनकी पत्नी शकुंतला मंडल की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

हत्यारों ने खंगाला था घर का सारा समान

लोगों में चर्चा है कि हत्यारों ने घर के प्रत्येक सामान की तलाशी ली थी। बक्से में रखी फाइल, कागजात आदि को भी खंगाला गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों द्वारा किसी आवश्यक कागजात की खोज की जा रही थी। इसे बचाने के क्रम में अधिवक्ता दंपती की हत्या हुई हैं, हालांकि हत्यारे कौन से कागजात ढूंढ रहे थे ये अबतक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को अबतक यह भी पता नहीं चला है कि हत्यारे घर से क्या ले गए हैं।

गलारेता गया, पर किसी ने नहीं सुनी चीख

कालीपदोमंडल की हत्या गला रेतकर और उनकी पत्नी की हत्या गला दबाकर की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे बड़े इत्मीनान से दरवाजे को बंद कर पीछे के दरवाजे से बाहर निकले थे। इस क्रम में पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने दंपती को कोई जहरीला या नशीला पदार्थ दिया गया। जिससे हत्या के समय दोनों ने ज्यादा चीखा और चिल्लाया नहीं। हत्यारे इत्मीनान से हत्या को अंजाम दे कर वहां से फरार हो गए। अगर घटना ऐसी ही रही हो तो कोई पहचान वाले व्यक्ति द्वारा ही इस तरह का कार्य किया जा सकता है।