पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर। आंध्राएसोसिएशन, कदमा के पूर्व अध्यक्ष केवीआर मूर्ति पूर्व सचिव

जमशेदपुर। आंध्राएसोसिएशन, कदमा के पूर्व अध्यक्ष केवीआर मूर्ति पूर्व सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। आंध्राएसोसिएशन, कदमा के पूर्व अध्यक्ष केवीआर मूर्ति पूर्व सचिव वाईवी राजशेखर आमसभा में बर्खास्तगी को लेकर सत्तापक्ष के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। पूर्व सचिव ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष पी भानुमूर्ति ओएसपी राव ने तथ्यहीन आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है। रविवार को आमसभा में कमेटी भंग कर विरोध में नई कमेटी का गठन करना असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि चूंकि 2008 में पीवीटी राव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने ओएसपी राव सहित पांच सदस्यों को हटाया था। उस वक्त विरोधियों ने कागजात अन्य दस्तावेज जला दिए थे। ऐसे में उनके खिलाफ यह कार्रवाई बदला स्वरूप की गई है। केवीआर मूर्ति ने कहा कि सत्ता पक्ष के खिलाफ कोर्ट में केस लंबित है। यदि उनके विरोध में मामला बनता है, तो सत्ता पक्ष केस दर्ज करे। गौरतलब है कि रविवार को आंध्रा एसोसिएशन की आमसभा कदमा स्थित कार्यालय में हुई थी। इसमें दो लोगों को सत्ता पक्ष ने बर्खास्त कर दिया था।

आंध्रा एसाेसिएशन विवाद

मूर्ति राजशेखर करेंगे मानहानि का मुकदमा

केवीआर मूर्ति।

वाईवी राजशेखर।