दीवार से बाइक टकराई एक की स्थिति गंभीर
डिमनाचौक से डिमना लेक जाने वाले रास्ते में सोमवार की दोपहर एक बजे बाइक सड़क किनारे सुरक्षा के लिए बनी दीवार से टकरा गई। इसमें बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। करीब 1.30 बजे भाजपा नेता सुबोध झा अपने तीन साथियों के साथ डिमना लेक जा रहे थे। उन्होंने सड़क पर बेसुध पड़े तीनों युवकों को देखा और एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
घटनास्थल का जायजा लेती पुलिस।
मानगो का युवक टीएमएच रेफर
मानगो गुरुद्वारा बस्ती के युवक विजय कुमार की स्थिति गंभीर है। एमजीएम से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया है। एनएच स्थित नरगा निवासी राज का एमजीएम में इलाज चल रहा है।
साथीकी स्थिति देख भागा
भाजपानेता सुबोध झा तीनों घायलों को अपनी कार में बैठाने लगे, तो एक युवक भाग गया। एमजीएम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक हीरो (जेएच05एएफ-2672) को जब्त कर लिया है। सुबोध झा ने विजय के मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी देने की कोशिश की। भाजपा नेता के साथ मुन्ना दुबे, जय प्रकाश वर्मा और मनोज कुमार रजक भी थे। सुबोध कुमार के मुताबिक युवक नशे में थे।