पति के साथ जेल भेजी गई शिक्षिका
जमशेदपुर। साकचीपुलिस ने शिक्षिका शुभ्रा सरकार और उनके पति एसएस पालित को सोमवार को जेल भेज दिया। दोनों पर शहर के एक दैनिक अखबार में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, अभद्र व्यवहार तोड़फोड़ करने का आरोप है। इस संबंध में वरीय पत्रकार रंजीत कुमार के बयान पर शिक्षिका शुभ्रा सरकार, एसएस पालित, सहायक रैफ कमांडेंट निर्मल गोप सहित 15 अज्ञात के खिलाफ रविवार को साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।